Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · बिहार

बीपीएससी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र : किसी ने 16 घंटे पढ़कर तो किसी ने चौथे प्रयास में पाई सफलता

INT News13 August 2026 at 09:15 pm

पटना, 13 अगस्त। बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कई युवाओं के लिए यादगार दिन बन गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परीक्षा में सफल 2,027 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के साथ-साथ एसडीएम, डीएसपी, रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर और विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं।