Tuesday, 1 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

उत्तराखंड में 2 दिन होगी भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

INT News1 September 2026 at 09:12 am

देहरादून में सोमवार देर शाम कुदरत का मिजाज ऐसा बिगड़ा कि चंद घंटों की बारिश ने नगर निगम प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। कई इलाकों में देखते ही देखते घुटनों तक पानी भर गया और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक डॉ.सीएस तोमर के अनुसार, प्रदेश में दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है। इस बीच, मंगलवार को प्रशासन ने देहरादून के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा कर दी।इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टमौसम विभाग के अनुसार, एक सितंबर को दून-टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पौड़ी, उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार को वॉच श्रेणी में रखा है। दो सितंबर को दून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर में कहीं-कहीं बारिश संभव है। माैसम विभाग के अनुसार, दून में अगस्त में सामान्य 498.4 एमएम के मुकाबले इस बार करीब 518.3 एमएम बारिश हुई।रायपुर रोड, सर्वे चौक, राजपुर रोड, करनपुर, परेड ग्राउंड, दून अस्पताल और घंटाघर चौक जलमग्न नजर आए। गाड़ियां रेंगती हुई दिखीं। रात 8:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम में द्रोणपुरी इलाके से जलभराव की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद क्विक रिस्पॉन्स टीम को मौके पर रवाना किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला।छरबा में घर पर गिरी बिजली, गुच्चूपानी-गंडक सड़क बंदभारी बारिश के चलते रायपुर में मलबा आने से गुच्चूपानी-गंडक मार्ग बंद हो गया। वहीं, सहसपुर के छरबा में एक घर में बिजली गिरी। गनीमत रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार ने बताया कि दून-मसूरी रोड पर सोमवार को मलबा आया है। रायपुर क्षेत्र में गुच्चूपानी-गंडक मार्ग पर मिट्टी और पत्थर आ गया है। इससे सड़क बंद है।मजाड़ा-कार्लीगाड़ के लोगों को सता रही है चिंतासहस्रधारा से सटे मजाड़ा-कार्लीगाड़ के लोगों को बारिश के चलते अपने गांव, घर-आंगन की चिंता सता रही है।स्थानीय निवासी वीर सिंह ने बताया कि दून शहर में रह रहे लोग बारिश के चलते गांव घर को लेकर मोबाइल पर रोज ही जानकारी ले रहे हैं।ऑनलाइन बुकिंग वाले चालकों की आफत: दून शहर में देर तक लोग ऑटो, टैक्सी बुक कर आवाजाही करते हैं। मगर, बारिश में अनजान इलाकों में आना जाना मुश्किल हो गया है। टैक्सी चालक सन्नी कुमार ने बताया कि आबादी क्षेत्र में बारिश के दौरान दिक्कतें आ रही हैं। सड़कों पर गड्ढे हैं। कई जगह नालों पर स्लैब नहीं होने से खतरा बना है।