entertainment
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में बयां किया संगीत से प्यार, कहा- संगीत बिना जीवन नीरस, बेस्वाद और फीका है
INT News22 September 2026 at 11:09 am

मुंबई, 22 सितंबर। मेगास्टार अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से अपने दिल की बात साझा करते रहते हैं। इस बार बिग बी ने अपनी जीवन में संगीत के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे संगीत उनकी आत्मा से जुड़ा हुआ है और उनके लिए इसका क्या मतलब है।