Saturday, 11 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खंडवा में रविवार को 4 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद:पंधाना रोड़ पर होगा मेंटेनेंस; करबला, चमारवाड़ी क्षेत्र होंगे प्रभावित

INT News11 July 2026 at 09:11 pm

खंडवा शहर के कई क्षेत्रों में रविवार को करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली वितरण कंपनी द्वारा 11 केवी खंडेलवाल फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रखी जाएगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्रिशा इंजीनियरिंग, चमारवाड़ी, करबला, सिंगाजी कुआं, मुंशीराम एंड संस, गोयल उद्योग, महिंद्रा वर्कशॉप, जेके फर्नीचर, एंटीक स्टोर क्षेत्र, पार्श्वनाथ इंटरप्राइजेज, दादाजी वेयरहाउस, सपना स्टील, विजय दाल मिल (कोरगला रोड), छवि इंटरप्राइजेज, कश्मीर आइस, ज्योति इंडस्ट्रीज, शाह वेयरहाउस, विनय एग्रो, अजय एग्रो, निर्बान पॉलिमर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में बदलाव किया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर शटडाउन का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि, नियमित मेंटेनेंस से फीडर की तकनीकी खराबियों को दूर कर बिजली आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और निर्बाध बनाने में मदद मिलेगी।

खंडवा में रविवार को 4 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद:पंधाना रोड़ पर होगा मेंटेनेंस; करबला, चमारवाड़ी क्षेत्र होंगे प्रभावित · Indian News Trust