national
उत्तराखंड में 297.37 करोड़ रुपए से 9 सड़कें होंगी चौड़ी, सीएम धामी ने केंद्र का जताया आभार
INT News13 August 2026 at 09:28 pm

नई दिल्ली, 13 अगस्त। उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि राज्य में 235.42 किलोमीटर लंबी 9 सड़कों को चौड़ा और सुदृढ़ करने के लिए 297.37 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। यह काम सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड यानी सीआरआईएफ के तहत किया जाएगा।