national
प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज, संत समाज ने किया समर्थन
INT News4 October 2026 at 11:44 pm

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर संत समाज की मांग तेज हो गई है। दिनेश फलाहारी महाराज द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग के बाद कई बड़े संतों ने इसका समर्थन किया है। संतों का कहना है कि प्रेमानंद महाराज वृंदावन और पूरे संत समुदाय का गौरव हैं और हाल में आश्रम से जुड़ी गुटबाजी की खबरों के बीच उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।