समाचार · बिहार
'पवन सिंह बड़ा लफुआ है', तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं...

Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के कई सितारे पहुंचे. इस शो का हिस्सा लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव भी हैं. शूटिंग खत्म होने के बाद जब तेजप्रताप बाहर निकले तो उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी MLC और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह पर निशाना साधा.
‘मैं कृष्ण भगवान का भक्त हूं’
तेजप्रताप यादव ने कहा, “मैं कृष्ण भगवान का भक्त हूं. वृंदावन आता-जाता रहता हूं. तुलसी की माला धारण किया हूं. शराब वगैरह से दूर रहता हूं.”
उन्होंने कहा कि कलाकारों को शराब से दूर रहना चाहिए. तेजप्रताप ने पवन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, “लेकिन कुछ कलाकार हैं, जो शराब पीते हैं. अंदर में शराब पीकर एक कलाकार ठुमका लगा रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं. केस होगा तो धरा जाएंगे.”
‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’
तेजप्रताप यादव ने पवन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा, “लफुआ लोग के बारे में हम कुछ नहीं बोलते हैं. पवन सिंह बड़ा लफुआ है.”
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पूर्व PA मोतीलाल पर भी साधा निशाना
इस दौरान तेजप्रताप यादव ने अपने पूर्व PA मोतीलाल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह उनके घर से सामान लेकर भाग गया था. तेजप्रताप ने कहा, “हम नाम नहीं लेना चाहते हैं. नहीं तो मुर्दा अमर हो जाएगा.”
जब उनसे पूछा गया कि मोतीलाल भी इस शो में हैं, तो तेजप्रताप ने कहा, “शुरू में थोड़ा सा है. अब नहीं है, लास्ट में. उसको पुलिस खोज रही है.”
एक साथ नजर आए भोजपुरी के बड़े सितारे
भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे नाम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. इन कलाकारों ने फिल्मों और गानों के जरिए करोड़ों दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है.
अब ये सितारे रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आए. शो के जरिए पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेजप्रताप यादव पहली बार एक साथ नजर आए.
Also Read: भोजपुरी बवाल के मंच पर तेज प्रताप के साथ पहुंचे लालू यादव बोले- मन खुश हो गया