समाचार · उत्तराखंड
पेपर लीक रोकने फुलप्रूफ बोर्ड परीक्षाएं, इंसानी दखल नहीं होगा; यहां उठाए जा रहे बड़े कदम

संतोष कुमार चमोली, देहरादूनपेपर लीक की घटनाओं के बीच उत्तराखंड में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाओं को फुलप्रूफ करने जा रहा है। प्रश्नपत्र निर्माण से लेकर परीक्षा का पूरा प्रबंधन साफ्टवेयर आधारित होगा। खासकर प्रश्नपत्रों में मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा।उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम बनाने का काम करना शुरू कर दिया है। परीक्षाओं के लिए एक एकीकृत प्रबंधन प्रणाली विकसित की जा रही है। पूरी प्रक्रिया गोपनीय तरीके से डिजिटल फॉर्मेट में होगी। प्रश्नों के चयन में भी किसी तरह का कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा।बोर्ड के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल के अनुसार, हम बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक स्मार्ट क्वेश्चन बैंक तैयार करने जा रहे हैं। जो स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के प्रावधानों और परख की अवधारणा को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।प्रश्नपत्र का पूरा काम सॉफ्टवेयर आधारितयह पूरा सॉफ्टवेयर आधारित होगा, जो बोर्ड के ब्लूप्रिंट के हिसाब से क्वेश्चन बैंक से ऑटोमैटिक प्रश्न लेकर हिंदी और अंग्रेजी में प्रश्न पत्र तैयार करेगा। प्रश्नपत्रों के अनुमोदन, सुरक्षित डाउनलोडिंग, प्रिंटिंग और डिजिटल तौर पर सुरक्षित रखने का पूरा काम साफ्टवेयर आधारित होगा।सुरक्षा के लिए लगेगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशनप्रश्नपत्रों की अभेद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस डिजिटल प्रणाली में बायोमेट्रिक सिस्टम, रोल-बेस्ड एक्सेस कंट्रोल, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और उन्नत डेटा एन्क्रिप्शन जैसी तकनीकों का प्रयोग होगा। डेटा सुरक्षा के लिए पूरी प्रणाली को केवल भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित क्लाउड या डेटा सेंटर पर ही होस्ट किया जाएगा।पर्वतीय शिक्षक-कर्मचारी करेंगे आंदोलनदेहरादून। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने कर्मचारियों के लंबित मांगों पर एक महीने में कार्रवाई न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। सोमवार को संगठन की वर्चुअल बैठक में यह निर्णय किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने कहा कि अब तक कई बैठके हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई। बैठक में पंचम सिंह बिष्ट,महामंत्री अशोक राज उनियाल, राकेश सिंह रावत,विक्रम सिंह रावत, मुकेश ध्यानी, संजय भास्कर, मुकेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।