Tuesday, 25 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

Suryakumar Yadav Dhoni Rohit photo: रोहित के साथ फोटो लेने पहुंचे थे SKY, फिर धोनी को फ्रेम में लाने के लिए चला ये प्लान

INT News25 August 2026 at 08:50 am

Suryakumar Yadav Dhoni Rohit photo: रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बीच खड़े सूर्यकुमार यादव की वह तस्वीर आपने जरूर देखी होगी. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फोटो के पीछे पूरा प्लान SKY का था? आकाश चोपड़ा के शो Lava Presents Baith & Bol में सूर्यकुमार ने बताया कि यह तस्वीर कैसे बनी और क्यों यह उनके लिए सबसे खास तस्वीरों में से एक है.

Suryakumar Yadav Dhoni Rohit photo: पहले रोहित के साथ फोटो लेने पहुंचे थे SKY

सूर्यकुमार ने बताया कि

यह किस्सा चेन्नई में प्रैक्टिस के दौरान का है. प्रैक्टिस सेशन के बाद उन्होंने रोहित शर्मा को खाना खाते हुए देखा. वह रोहित के पास फोटो खिंचवाने पहुंचे. लेकिन फोटो लेने से पहले ही उनके दिमाग में एक और आइडिया आया. SKY चाहते थे कि इस तस्वीर में एमएस धोनी भी हों और वह खुद दोनों दिग्गजों के बीच खड़े हों.

इसे भी पढ़े- India WTC Points Table: बांग्लादेश की हार से WTC में भारत को बड़ा फायदा, चौथे नंबर पर पहुंचने का मौका; जानें क्या करना होगा

Suryakumar Yadav Dhoni Rohit photo: फिर SKY ने बनाया फोटो का पूरा प्लान

सूर्यकुमार ने बताया कि

उन्होंने तय किया कि रोहित एक तरफ और धोनी दूसरी तरफ होंगे. उन्हें बस धोनी के फोटो में आने का इंतजार था. इसी कोशिश में उन्हें पता चला कि धोनी आइस बाथ लेने की तैयारी कर रहे हैं.

इसके बाद SKY खुद धोनी के पास पहुंचे और फोटो के लिए अपना प्लान बताया.

Suryakumar Yadav Dhoni Rohit photo: धोनी को भी फ्रेम में लाने के लिए पहुंचे कमरे में

सूर्यकुमार ने शो में बताया कि

उन्होंने ऐसा सेटअप करवाया, जिसमें रोहित शर्मा एक तरफ, एमएस धोनी दूसरी तरफ और वह खुद दोनों के बीच में खड़े हों.

इस तरह वह तस्वीर क्लिक हुई, जो बाद में SKY की ऑल टाइम फेवरेट तस्वीर बन गई. यानी जिसे देखकर फैंस को एक शानदार तस्वीर नजर आती है, उसके पीछे सूर्यकुमार की पूरी प्लानिंग थी.

Suryakumar Yadav Dhoni Rohit photo: ‘ग्रुप DP मिल गया, बस नाम सजेस्ट करो’

सूर्यकुमार ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था,

“ग्रुप DP मिल गया, बस ग्रुप नाम सजेस्ट करो.”

इसके बाद फैंस ने इस खास तस्वीर के लिए कई नाम सुझाए. तस्वीर में रोहित, धोनी और SKY को एक साथ देखकर क्रिकेट फैंस के बीच भी इसकी खूब चर्चा हुई.

इसे भी पढ़े- Sara Tendulkar comment: शहनील गिल के वीडियो पर सारा तेंदुलकर का कमेंट, फिर क्यों होने लगी शुभमन गिल की चर्चा?

Suryakumar Yadav Dhoni Rohit photo: SKY बोले- मेरे लिए ड्रीम कम ट्रू था

आकाश चोपड़ा से बातचीत में सूर्यकुमार ने इस तस्वीर और अपने सफर को याद करते हुए कहा कि

उनके लिए यह पल ड्रीम कम ट्रू जैसा था. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने भारत के लिए खेलने और मैच जीतने का सपना देखा था, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका भी मिलेगा. SKY ने कहा कि भगवान की कृपा और लोगों की दुआओं से उन्हें भारत को लीड करने का अवसर मिला. रोहित और धोनी के साथ वाली यह तस्वीर उनके लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि यह उनके क्रिकेट सफर के एक बेहद यादगार पल की कहानी अपने अंदर समेटे हुए है.

Lava Presents Baith & Bol का पहला एपिसोड 28 अगस्त को शाम 6 बजे रिलीज होगा. शो के ट्रेलर को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 60 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.