national
बंगाल में टीएमसी के 'सिंबल' पर सियासी जंग के बीच 30 करोड़ रुपए के फंड ट्रांसफर का आरोप
INT News31 August 2026 at 11:52 pm

नई दिल्ली, 31 अगस्त। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को लेकर छिड़ी अंदरूनी लड़ाई अब बड़े वित्तीय घोटाले के आरोपों में बदल गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने दावा करते हुए कहा है कि पार्टी के खाते से करीब 30 करोड़ रुपए अभिषेक बनर्जी से जुड़ी बताई जा रही 'लीप्स एंड बाउंड्स' कंपनी में ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सिंबल विवाद की आड़ में असल में फंड के इस खेल से ध्यान भटका रही है, और सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल के बयान के बाद यह मामला देश के सबसे बड़े राजनीतिक घोटालों में से एक बन गया है।