world
ईरान ने मातम को राजनीतिक कार्यक्रम में बदला : दीपक वोहरा
INT News4 July 2026 at 04:57 pm

नई दिल्ली, 4 जुलाई। ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अली खामेनेई को आखिरी विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो रही है। इस बीच अमेरिका के खिलाफ नारे भी लगाए जा रहे हैं। के साथ खास बातचीत के दौरान भारत के पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने कहा कि ईरान ने मातम के माहौल को राजनीतिक कार्यक्रम में बदल दिया।