national
कर्नाटक: पाकिस्तान और आईएसआईएस से कथित संबंधों के आरोप में दो गिरफ्तार
INT News13 August 2026 at 09:20 pm

कलबुर्गी, 13 अगस्त। उत्तर प्रदेश आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने कलबुर्गी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गुरुवार को कलबुर्गी जिले से दो लोगों को पाकिस्तान और आतंकी संगठन आईएसआईएस से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया।