world
अगस्त 2024 के बाद से देश गहरे संकट में फंसा, बांग्लादेश की अवामी लीग ने लगाया आरोप
INT News1 September 2026 at 11:21 pm

ढाका, 1 सितंबर। बांग्लादेश की अवामी लीग ने आरोप लगाया है कि अगस्त 2024 के बाद से देश गहरे संकट में फंस गया है। पार्टी का कहना है कि राजनीतिक अस्थिरता, बढ़ता आर्थिक दबाव, उद्योगों में रोजगार की कमी, स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां, बढ़ती गरीबी और जलवायु संबंधी आपदाओं ने मिलकर गंभीर मानवीय संकट पैदा कर दिया है।