national
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, गोवा क्राइम ब्रांच ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा
INT News17 July 2026 at 08:21 pm

पणजी, 17 जुलाई। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से कथित धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य को गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था।