national · दिल्ली
जम्मू-कश्मीर में मासूम गुज्जर बच्ची से दरिंदगी पर बवाल, एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की उठी मांग
INT News31 August 2026 at 11:48 pm

नई दिल्ली, 31 अगस्त। जम्मू-कश्मीर की एक मासूम आदिवासी बच्ची के साथ एक शिक्षक की दरिंदगी और फिर उसकी मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। 20 अगस्त को इस दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा होने के बाद घाटी में आक्रोश है। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है, जहां ट्राइबल गुज्जर बकरवाल वेलफेयर फाउंडेशन ने इंसाफ की लड़ाई तेज कर दी है। फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी और जवाहरलाल यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. नसीब अली ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए मांग की है कि आरोपियों पर सिर्फ पॉक्सो ही नहीं, बल्कि एससी/एसटी एक्ट के तहत भी कड़ी कार्रवाई हो।