Tuesday, 6 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

लुला बाबा मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:₹12,500 और CCTV NVR बरामद, आरोपी पर आर्म्स एक्ट समेत 5 केस दर्ज

INT News5 October 2026 at 10:30 pm

खरगोन के इन्द्रटेकरी स्थित लुला बाबा मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी कालू को चार महीने बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी से दानपेटी से चोरी किए गए 12,500 रुपए और CCTV का NVR बरामद किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 21 मई की रात मंदिर में हुई थी चोरी मेनगांव थाना प्रभारी मंशाराम रोमडे के अनुसार, 21 मई की रात चोर मंदिर में घुसे थे। चोरों ने चांदी का सिक्का और दानपेटी का नकुचा तोड़कर करीब 20 हजार रुपए चोरी किए थे। इसके अलावा करीब 5 हजार रुपए कीमत का CCTV NVR भी चोरी किया गया था। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गंधवानी में होने की सूचना पर पकड़ा खरगोन एसडीओपी सौरभ तोमर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश की। पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली कि कालू गंधवानी में है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर 12,500 रुपए और CCTV का NVR बरामद किया गया। तीन थानों में 5 मामले दर्ज पुलिस के अनुसार, कालू के खिलाफ मनावर, गंधवानी और अमझेरा थानों में चोरी, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े 5 मामले दर्ज हैं।