Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दो इनामी फरार वारंटी को इंदौर से किया गिरफ्तार

INT News14 August 2026 at 05:54 am

खंडवा| दो इनामी फरार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 में आरोपी अजय पिता शिवराम व उसके भाई रवि पिता शिवराम दोनांे निवासी चोइथराम मंडी (इंदौर) ओंकारेश्वर घूमने आए थे। यहां शराब पीकर दोनों ने मारपीट की थी। जिसके चलते मांधाता थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया ​था। आरोपी आठ साल से कोर्ट में पेशी के दौरान पेश नहीं हो रहे थे। कोर्ट ने वारंट जारी किया। मांधाता टीआई अनोख सिंदिया, प्रधान आरक्षक भगवान धनगर व नरेंद्र चंदेल ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।