Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

झज्जर में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड:रातभर बरसा पानी, शहर बना ‘झील,24 घंटे में 126.8 MM बारिश; रेवाड़ी रोड जलघर की मुख्य दीवार टूटी, पानी अंदर घुसा

INT News8 August 2026 at 08:57 am

झज्जर में रातभर हुई तेज मानसूनी बारिश ने शनिवार सुबह शहर की जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई। लगातार बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहे और सड़कें जलमग्न हो गईं। हालात ऐसे रहे कि कई जगह सड़कें दरिया नजर आईं और वाहन पानी में रेंगते हुए दिखाई दिए। आमजन के साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 24 घंटे में झज्जर में 126.8 MM बारिश 7 अगस्त सुबह 8 बजे से 8 अगस्त सुबह 8 बजे तक झज्जर तहसील में 126.8 MM बारिश दर्ज की गई। जिले में सबसे ज्यादा बारिश झज्जर में हुई। इसके बाद बेरी में 125 MM, मातनहेल में 74 MM, बहादुरगढ़ में 69.6 MM, सल्हावास में 65 MM और बादली में 55 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। रेवाड़ी रोड स्थित जलघर की दीवार टूटी रातभर हुई बारिश के चलते रेवाड़ी रोड स्थित जलघर की मुख्य दीवार टूट गई। सड़क पर जमा बरसाती पानी जलघर परिसर में घुस गया। इससे जलघर के आसपास भी जलभराव की स्थिति बन गई। सिलानी गेट से बेरी गेट तक पानी ही पानी बारिश के बाद सिलानी गेट, बीकानेर चौक, भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक, पुलिस स्टेशन की ओर जाने वाला रास्ता, माता गेट और बेरी गेट समेत शहर के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी जमा हो गया। पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पानी में रेंगते दिखे वाहन, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान शहर की सड़कों पर पानी भरने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई जगह वाहन पानी के बीच रेंगते नजर आए। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को भी जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। प्रशासन ने लगाए मोटर पंपसेट जलभराव वाले स्थानों पर प्रशासन की ओर से पानी निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। ज्यादा जलभराव वाले स्थानों पर मोटर पंपसेट लगाए गए हैं, ताकि पानी की जल्द निकासी हो सके। प्रशासनिक टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों का कहना है कि हर साल मानसून में यही स्थिति सामने आती है, लेकिन जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।