Monday, 5 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

मोकामा में गंगा पर नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर और दक्षिण बिहार की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

INT News4 October 2026 at 11:15 pm

हाजीपुर, 4 अक्टूबर। बिहार के मोकामा में गंगा पर मौजूदा राजेंद्र पुल के समानांतर बनाए गए नए डबल लाइन रेल पुल का रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी सर्किल, कोलकाता गुरु प्रकाश ने निरीक्षण पूरा कर लिया है। रेल संरक्षा आयुक्त से प्राधिकार मिलने के साथ ही नवनिर्मित पुल से ट्रेनों का परिचालन संभव हो गया है।