समाचार · झारखंड
आज Ranchi के इन इलाकों में 6 घंटे तक बंद रहेगी बिजली, सुबह 10 बजे से शुरू होगा शटडाउन

Power supply disrupted: शहर के कई इलाकों में आज अलग-अलग फीडरों में शटडाउन के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. हटिया, तुपुदाना और बूटी फीडर से जुड़े इलाकों में निर्धारित समय के दौरान बिजली नहीं रहेगी.
हटिया के लटमा फीडर में 6 घंटे बिजली बंद
हटिया सब-स्टेशन के लटमा फीडर में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान अपर हटिया सहित अन्य संबंधित इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.
ये भी पढ़ें- Jharkhand में Swine Flu का बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; सभी जिलों में जल्द शुरू होगी जांच
तुपुदाना के हटिया फीडर से जुड़े इलाके भी प्रभावित
तुपुदाना सब-स्टेशन के हटिया फीडर में भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे नेपाली कॉलोनी, भवानी नगर, अपर हटिया सहित अन्य संबंधित इलाके प्रभावित होंगे.
बूटी फीडर में ढाई घंटे बिजली बाधित
बूटी फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजी नगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार, बच्चा जेल व आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.
ये भी पढ़ें- झारखंड के डैम में तैरेंगे हाउसबोट और फ्लोटिंग रिसॉर्ट? केरल मॉडल से खुला वाटर टूरिज्म का रास्ता