national · दिल्ली
'शिक्षा का राजनीतिकरण ठीक नहीं', एनसीईआरटी विवाद पर पूर्व अधिकारी वेद प्रकाश
INT News21 August 2026 at 08:50 pm

नई दिल्ली, 21 अगस्त। कक्षा 11वीं और 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की एनसीईआरटी टेक्स्ट बुक टीम के पुनर्गठन को लेकर उठ रहे राजनीतिक सवालों के बीच एनसीईआरटी के पूर्व अधिकारी वेद प्रकाश ने शिक्षा के कथित राजनीतिकरण पर अपनी राय रखी है। टीम के कुछ सदस्यों के आरएसएस और एबीवीपी से कथित जुड़ाव को लेकर उठ रहे सवालों पर वेद प्रकाश ने कहा कि किसी विशेषज्ञ की पहचान उसके राजनीतिक या वैचारिक जुड़ाव से नहीं, बल्कि संबंधित विषय में उसके शोध, अनुभव और योगदान से होनी चाहिए।