national
MP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

MP Weather Aaj ka mausam : मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. इसके साथ ही कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
रीवा समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार 3 सितंबर को रीवा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. वहीं सीधी, मऊगंज, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर और मैहर में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. नरसिंहपुर में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
इसके अलावा विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर और टीकमगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
इन जिलों में भी बारिश के आसार
भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शाहडोल, निवाड़ी और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. कुछ जिलों में बारिश कुछ स्थानों तक सीमित रह सकती है.
इन इलाकों में फ्लैश फ्लड का खतरा
IMD ने अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, रीवा, सिंगरौली, सीधी, उमरिया, जबलपुर, पन्ना, सतना और दमोह में अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड की आशंका जताई है. ऐसे में निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
आंधी और बिजली गिरने के दौरान सावधानी
IMD ने गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे और जल स्रोतों से दूर रहने की सलाह दी है. तेज बारिश के दौरान जलभराव वाली सड़कों से गुजरने से बचना चाहिए. किसानों को भी बारिश के दौरान खेतों में जरूरी सावधानी बरतने और पानी की निकासी की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: 3 सितंबर की टॉप-20 खबरें : जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के CEO, अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में ईरान, नेपाल में 1204 की मौत