Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली, पोस्टर स्पर्धा कराई

INT News14 August 2026 at 05:54 am

खंडवा | हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत माखनलालचतुर्वेदी शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, खंडवा में एन.एस.एस. और क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा रैली तथा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर हनुमान मंदिर चौक, पड़ावा और दूधतलाई मार्ग से होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। प्राचार्य डॉ. विनय जैन ने संबोधन में कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम, एकता तथा देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। इसके बाद तिरंगा और राष्ट्रभक्ति विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने संदेशपरक और आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में बी.एससी. प्रथम वर्ष की दिव्या चौहान को प्रथम और बी.एससी. द्वितीय वर्ष की अशरा शेख को द्वितीय स्थान मिला। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई और समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। आयोजन में डॉ. आरती दुबे, सुरेंद्र सिंह जमरा, डॉ. बसंत कुमार सोनी, जतन सिंह रावत, अंशुल चौहान सहित महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।