national · झारखंड
विधानसभा घेराव मामला: रांची एसएसपी बोले- छात्रों पर कोई एफआईआर नहीं, उपद्रव करने वाले 500 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
INT News13 August 2026 at 09:24 pm

रांची, 13 अगस्त। झारखंड में रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि रांची में 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। कुछ उपद्रवी और अराजक तत्वों ने उनके बीच घुसकर विधि व्यवस्था को लेकर समस्या उत्पन्न की। घटनाक्रम की पूरी जानकारी लेने के बाद 500 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।