Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बस स्टैंड पर ट्रक ने साइकिल सवार बच्चे को रौंदा:सिर पर गंभीर चोट से मौके पर मौत; उमरिया पुलिस कर रही जांच

INT News2 September 2026 at 09:27 am

उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर चौकी के चिल्हारी बस स्टैंड पर बुधवार सुबह सड़क हादसा हुआ। ट्रक ने साइकिल सवार 12 साल के मनजीत कोल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर चिल्हारी निवासी रामलाल कोल का छोटा बेटा मनजीत कोल (12) साइकिल से घर से खेत जा रहा था। चिल्हारी बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रामलाल के दो बेटे हैं, जिनमें मनजीत छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही 112 वाहन और अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और हादसे में शामिल ट्रक के बारे में जानकारी जुटा रही है।