world
अल नीनो इफेक्ट: पनामा नहर से जहाजों की आवाजाही होगी कम, वैश्विक व्यापार पर पड़ेगा असर
INT News21 August 2026 at 12:54 pm

पनामा सिटी, 21 अगस्त। मौसम की मार का असर समुद्री व्यापार मार्ग पर भी पड़ना तय माना जा रहा है। मध्य अमेरिका में गंभीर सूखे और अल नीनो इफेक्ट के कारण दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल पनामा नहर से जहाजों की आवाजाही कम होने जा रही है। पनामा नहर प्राधिकरण ने गुरुवार को जलस्तर में गिरावट के कारण सितंबर से नहर में प्रतिदिन उपलब्ध ट्रांजिट स्लॉट घटाने का फैसला किया है।