Saturday, 11 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

भाजपा पार्षद का अर्धनग्न प्रदर्शन, अवैध मुरुम खनन का आरोप:धमतरी में तालाब की सफाई के बजाय चौड़ीकरण पर भड़के, प्रशासनिक जांच की मांग

INT News11 July 2026 at 09:13 pm

धमतरी में भाजपा पार्षद ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। पार्षद ने अपने वार्ड के तालाब में अवैध मुरुम खनन का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तालाब की सफाई और मिट्टी निकालने के बजाय उसके किनारे से अवैध रूप से मुरुम निकाला जा रहा है। इस प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना धमतरी जिले के भखारा ब्लॉक की है। वार्ड पार्षद तालाब किनारे रैंप बनाकर हाइवा जाने वाले मार्ग पर अर्धनग्न होकर बैठ गए और अपनी मांगों पर अड़े रहे। पार्षद ने आरोप लगाया कि जिस काम के लिए उन्होंने आवेदन दिया था, वह नहीं किया गया, जिससे वे भड़क उठे। 50 साल पुराना है तालाब भाजपा पार्षद भूपेंद्र यादव ने बताया कि भखारा का गंदा पानी पहले पिपराही तालाब में जाता था, जिसे पार्षद बनने के बाद उन्होंने डायवर्ट करवाया। यह तालाब करीब 50 साल से अधिक पुराना है। इसमें पहले रोजगार गारंटी योजना के तहत हल्का-फुल्का काम हुआ था, लेकिन सफाई और गहराईकरण के लिए नगर पंचायत में प्रस्ताव बनाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय भेजा गया था। कई बार की जा चुकी है शिकायत यादव के अनुसार, कलेक्ट्रेट से अनुमति नगर पंचायत को मिल गई थी, लेकिन तालाब की मिट्टी नहीं हटाई गई। कई बार शिकायतें करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बजाय, तालाब के किनारे से मुरुम की खुदाई की गई और मिट्टी को डंप करना शुरू कर दिया गया। शिकायतें मिलने पर नगर पंचायत सीईओ ने भी काम बंद कर पहले मिट्टी हटाने को कहा था, लेकिन खुदाई जारी रही। 1 महीने से चल रहा है अवैध खोदाई का काम पार्षद ने आरोप लगाया कि यह अवैध खुदाई लगभग एक महीने से चल रही है। उन्होंने सफाई और गहराईकरण के लिए आवेदन किया था, लेकिन तालाब का चौड़ीकरण और दोहन किया जा रहा है। भूपेंद्र यादव ने मांग की है कि जब तक मिट्टी नहीं हटाई जाती, तब तक काम बंद रहना चाहिए और इस पूरे मामले की प्रशासनिक जांच होनी चाहिए।