national
झारखंड: चतरा में एलएलबी छात्रा की हत्या में बड़ा खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
INT News17 July 2026 at 08:02 pm

चतरा, 17 जुलाई। झारखंड के चतरा जिले में एलएलबी छात्रा दिव्या कुमारी पासवान की हत्या के मामले का पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश उसके प्रेमी राहुल यादव ने रची थी, जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।