world
आईआईटी बॉम्बे मामला: क्राइम ब्रांच ने कई लोगों के दर्ज किए बयान, आईफोन खोलने की कोशिश जारी
INT News23 September 2026 at 03:15 pm

मुंबई, 23 सितंबर। मुंबई पुलिस ने बुधवार को कहा कि आईआईटी बॉम्बे के छात्र की आत्महत्या के मामले की जांच "निष्पक्ष" तरीके से की जा रही है और इसमें सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। साथ ही, पुलिस ने लोगों से इस घटना के बारे में गलत जानकारी न फैलाने की अपील भी की।