Thursday, 3 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

सड़क किनारे खड़े युवक को कुचला, CCTV में कैद:VIDEO, जीटी रोड के गांधी गेट के पास हादसा, चालक गाड़ी छोड़कर फरार

INT News3 September 2026 at 08:07 am

गुरदासपुर के दीनानगर में सड़क किनारे खड़े युवक को पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ दुकान के बाहर सड़क के दूसरी ओर खड़ा हुआ था। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप आती है। जिसे देखकर दोस्त तो आगे की और हट जाता है, लेकिन युवक पिकअप की चपेट में आ जाता है। लड़खड़ाकर कर सड़क पर गिर जाता है और उसका सिर पिकअप के पिछले टायर के नीचे आ जाता है। मृतक की पहचान रजत कुमार (30) के नाम से हुई। वह तीन भाइयों में मझला था। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… 35 सेकंड के इस सीसीटीवी वीडियो में रजत कुमार दुकान बंद करने के बाद सड़क के दूसरी ओर अपने किसी परिचित के पास पठानकोट-गुरदासपुर रोड पर खड़ा दिख रहा है। दोनों बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान, रजत के पास खड़ा उसका परिचित पीछे मुड़ता है, तभी पठानकोट साइड से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पिकअप आती है। लेकिन, गाड़ी को देख लेने के बावजूद रजत पीछे नहीं हटता और बोलेरो की चपेट में आ जाता है। टक्कर के बाद भी गाड़ी की स्पीड कम नहीं होती, लेकिन, टक्कर के बाद रजत लड़खड़ाकर नीचे गिर जाता है और उसका सिर उसी बोलेरो के पिछले टायर के नीचे आ जाता है। जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचला जाता है। हादसे के बाद बोलेरो रुकती है और कंडक्टर साइड से एक युवक बाहर निकलकर आता है और रजत को देखता है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गाड़ी के ड्राइवर की ओर जाता है और उसे लेकर दम तोड़ चुके रजत के पास लाता है। इसके बाद गाड़ी ड्राइवर और उसका सहायक मौका देखकर भाग निकले। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही दीनानगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस आसपास के परिसरों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज और गाड़ी के दस्तावेजों की मदद से फरार चालक का सुराग जुटाने में लगी है। पुलिस ने शव का गुरदासपुर सिविल अस्पताल से पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके बाद कल 2 सितंबर को गांधी गेट स्थित श्मशानघाट में परिजनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ************** ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ में कार ने बाइक-साइकिल को उड़ाया: बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ा दम, युवक को भी आई चोटें; SI की पत्नी चला रही थी गाड़ी चंडीगढ़ के मनीमाजरा में एक कार ने पहले बाइक और फिर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसा संत निरंकारी भवन के पास हुआ। टक्कर में साइकिल सवार बुजुर्ग की गंभीर चोटें आने से मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)