Sunday, 13 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रोड-रेज के विवाद में कारोबारी से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:कार टकराने पर आरोपियों ने मारे थे पांच मुक्के मारे, शर्ट फाड़कर लूटी थी चेन

INT News13 September 2026 at 12:37 pm

रायपुर के पंडरी-मोवा इलाके में कार टकराने के विवाद के बाद कारोबारी से मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरी कार में सवार तीन युवकों ने पहले कारोबारी से गाली-गलौज की और फिर उसके चेहरे पर 4-5 मुक्के मारे। इसके बाद शर्ट फाड़कर गले से सोने की चेन लूट ली। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। पंडरी पुलिस ने शिकायत के बाद तीन आरोपियों को पकड़ा है। पूरे मामलें का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। अब पढ़े क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता अमन अग्रवाल (24) कैपिटल पैलेस, अवंति विहार निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब 6:40 बजे वे अपनी नेक्सॉन कार से अशोका रतन के गेट नंबर-1 से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एटी प्लाजा ओवरब्रिज की तरफ से आ रही काले रंग की एक कार उनकी कार से टकरा गई। अमन के मुताबिक, वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दूसरी कार का चालक और उसके साथ मौजूद दो युवक नीचे उतरकर उनकी कार के पास पहुंच गए। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे विवाद शुरू कर दिया। नाक पर मुक्के मारे, चेन खींचकर भागे आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अमन के चेहरे और नाक पर 4-5 मुक्के मारे। मारपीट के कारण उनकी नाक से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपियों ने उनकी शर्ट फाड़ दी और गले में पहनी सोने की चेन जबरदस्ती खींचकर ले गए। चेन खींचने से उनके गले में भी चोट आई। वारदात के बाद तीनों आरोपी काली कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। अमन ने परिवार को घटना की जानकारी दी और पंडरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया है। CCTV से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस को घटनास्थल का CCTV फुटेज मिल गया है। फुटेज में मारपीट और लूट की घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को पकड़ा है।