समाचार · झारखंड
गुमला में लंबित वारंटों पर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
INT News13 September 2026 at 12:48 pm

गुमला. लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर गुमला थाना पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने थाना कांड संख्या 466/15 के मामले में प्रदीप कुजूर और माझीलाल कुजूर को गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था.
ये भी पढ़ें- HEC में मेडिकल सुविधा पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, 3 लाख की सीमा बढ़ाने की मांग
थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी की गई.