Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पूर्व सीएम के भतीजे AAP शामिल:चंडीगढ़ में जॉइन की पार्टी, कांग्रेस की फूट और टिकट बंटबारे के सिस्टम से राहत

INT News17 August 2026 at 02:53 pm

पंजाब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के भतीजे सनमीक सिंह ‘हेनरी सिद्धू’ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पंजाब कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल भी मौजूद रहे। सनमीक सिंह ने कहा कि वह 20 साल से पार्टी में बिना स्वार्थ से काम कर रहे थे। लेकिन पिछले दिनों कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जिस तरह एक परिवार को दो से चार टिकट देने की बात कहीं, उससे भी उन्हें झटका लगा। जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।