world
दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन सैन्य कमान सौंपने पर अमेरिका सतर्क
INT News21 October 2026 at 12:58 pm

सोल, 21 अक्टूबर। दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन सैन्य अभियान नियंत्रण (ओपकॉन) सौंपने की प्रक्रिया को लेकर अमेरिका सतर्कता बरत रहा है। उसके मुताबिक दोनों देशों के बीच तय शर्तों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कोरियाई प्रायद्वीप में सुरक्षा खतरों का स्वरूप पहले की तुलना में तेजी से बदल रहा है। हाल ही में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने युद्धकालीन सैन्य कमान जल्द अपने देश को सौंपने की मांग दोहराई थी।