Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

एक अभिनव प्रयोग : बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

INT News14 August 2026 at 05:53 am

खंडवा | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में ‘उल्लास : एक अभिनव प्रयोग’ के तहत न्यायालयीन कर्मचारियों के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में बच्चों ने भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के जरिए भारतीय संस्कृति और ‘विविधता में एकता’ का संदेश सामने रखा गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और प्राधिकरण अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं। उन्होंने बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने, नई चीजें सीखने और कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश उत्सव चतुर्वेदी, कुटुम्ब न्यायाधीश योगराज उपाध्याय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ठाकुर प्रसाद मालवीय और प्राधिकरण सचिव पीयूष भावे मौजूद रहे। न्यायालयीन कर्मचारी, पैरालीगल वॉलंटियर्स और अभिभावक भी शामिल हुए।