समाचार · छत्तीसगढ़
RMSA के सहायक संचालक अग्रवाल,53 हास्टलों के अधीक्षक हटाए गए:संलग्नीकरण समाप्त करने के निर्देश पर कार्रवाई, सरगुजा DEO ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संलग्नीकरण समाप्त करने के आदेश के तहत सरगुजा से RMSA के सहायक संचालक भरत लाल अग्रवाल सहित डीईओ कार्यालय में अटैच शिक्षकों के साथ ही सभी आश्रमों एवं आवासीय स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को मूल पद पर भेज दिया गया है। सरगुजा डीईओ दिनेश कुमार झा ने आज देर शाम इस वावत आदेश जारी कर दिया है। सभी शिक्षकों को तत्काल मूल पद पर ज्वाइन करने का निर्देश दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री द्वारा सभी संलग्न शिक्षकों को मूल पद पर भेजने के निर्देश के बाद सरगुजा में संलग्न प्राचार्य, व्याख्याताओं और शिक्षकों को मूल पदों पर भेज दिया गया है। सरगुजा डीइओ द्वारा जारी आदेश के तहत आरएमएसए के सहायक संचालक भरत लाल अग्रवाल, प्राचार्य को मूल पद पर हायर सेकेंडरी स्कूल पड़ौली भेज दिया गया है। सेजस के लेक्चरर संतोष साहू को भी केशवपुर सेजस भेज दिया गया है। 53 हॉस्टलों के अधीक्षक हटाए गए
सरगुजा में लंबे समय से प्रयास आवासीय विद्यालयों, बालक एवं बालिका छात्रावासों के अधीक्षक का कार्य व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों को प्रभार में दिया गया था। सरगुजा डीईओ ने आदेश जारी कर 53 छात्रावास अधीक्षकों को मूल पद पर वापस भेज दिया है। सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी यह दूसरी सूची है। इसके पहले तहसील, एसडीएम आफिसों में संलग्न किए गए बाबूओं और शिक्षकों को हटा दिया गया था। देखें जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश