national · गुजरात
'मेक इन इंडिया' अब हकीकत बन गया, अदाणी ग्रुप के 'वंदे भारतम' प्रोग्राम को होस्ट करने पर राजीव खंडेलवाल
INT News14 August 2026 at 11:34 pm

अहमदाबाद, 14 अगस्त। एक्टर राजीव खंडेलवाल को अदाणी ग्रुप के 'वंदे भारतम' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वो इस प्रोग्राम को होस्ट करने वाले हैं। इस प्रोग्राम का मकसद पूरे भारत से इनोवेटर्स, आंत्रप्रेन्योर्स और प्रॉब्लम-सॉल्वर्स की पहचान और सपोर्ट करना है।