national
पंजाब में बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा चिंतित
INT News14 August 2026 at 11:30 pm

चंडीगढ़, 14 अगस्त। पंजाब में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए राज्य भाजपा प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है, जिससे आम लोग, व्यापारी और कारोबारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।