national · गुजरात
गुजरात: समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की गईं 17 प्रकाश स्तंभ में आधुनिक सुविधाएं
INT News14 August 2026 at 11:35 pm

गांधीनगर, 14 अगस्त। गुजरात के तट पर स्थित 17 प्रकाश स्तंभ में आधुनिक पर्यटन सुविधाएं दी गई हैं। इससे जहाजों को रास्ता दिखाने वाली ये पारंपरिक संरचनाएं अब राज्य के समुद्री इतिहास और विरासत को दिखाने वाले पर्यटन स्थलों में बदल गई हैं।