Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

यात्रियों के लिए अलग प्रतीक्षालय बनेगा, प्लेटफॉर्म और प्रवेश द्वारों पर भीड़ का दबाव भी घटेगा

INT News14 August 2026 at 11:39 pm

नई दिल्ली, 14 अगस्त। त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर होने वाली भारी भीड़ को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन से आनंद विहार टर्मिनल और उधना रेलवे स्टेशन पर बन रहे यात्री होल्डिंग एरिया के काम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना भी मौजूद थे।