national
गुजरात में पुनर्वास सुविधाओं से लैस आधुनिक जिला जेल का उद्घाटन, 370 कैदियों की क्षमता
INT News14 August 2026 at 11:40 pm

आणंद, 14 अगस्त। गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को आणंद के बकरोल में एक नए जिला जेल का उद्घाटन किया। इस जेल में 370 कैदियों के रहने की क्षमता है और सुरक्षा के साथ-साथ कैदियों के सुधार के लिए भी सुविधाएं दी गई हैं।