Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

सिंधु जल समझौता रद्द करने से जम्मू-कश्मीर को बाढ़ का खतरा, भारत-पाक में तनाव बढ़ने की आशंका : राजनीतिक विशेषज्ञ रशीद राहिल

INT News14 August 2026 at 11:25 pm

श्रीनगर, 14 अगस्त। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत द्वारा सिंधु जल समझौते को रोकने की घोषणा पर जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक विशेषज्ञ रशीद राहिल ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस समझौते के रद्द होने से सबसे पहला असर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर पड़ेगा। बांध बनाकर पानी रोकने से घाटी में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है, साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भी गहरा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में समझौते की फिर से बहाली संभव है।