Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

निगम ने मोरहाबादी में नहीं लगने दिया साप्ताहिक बाजार, रोजी-रोटी के लिए विरोध में उतरे दुकानदार

INT News4 July 2026 at 09:20 pm

उत्तम महतो

Ranchi News: मोरहाबादी मैदान में (कचरा ट्रांसफर स्टेशन के समीप) लगने वाले साप्ताहिक हाट को नगर निगम द्वारा शनिवार को नहीं लगाने दिया गया. दुकानदार वहां दुकान नहीं न लगा सके, इसके लिए सुबह में ही निगम की टीम पुलिस बल के साथ मोरहाबादी पहुंच गयी थी. जब दुकानदार अपनी दुकानें लगाने के लिए पहुंचे तो निगम की इंफोर्समेंट टीम ने उन्हें रोक दिया. काफी देर तक हंगामा होता रहा. इसके बाद दुकानदार सड़क पर उतर कर नारेबाजी करने लगे. निगम की टीम ने किसी को दुकान लगाने नहीं दिया. दुकान हटाये जाने से नाराज दुकानदार शाम को नगर निगम पहुंचे.

दुकानदारों ने दुकान लगाने के लिए मांगी दूसरी जगह

दुकानदारों ने निगम के अधिकारियों से मिलकर वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने की मांग की. नाराज दुकानदारों का कहना था कि सब्जी बेचकर ही वे अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं. ऐसे में निगम उन्हें भी कहीं पर जगह आवंटित करे. वे उसी जगह पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करेंगे. दुकानदारों को वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने को लेकर सोमवार को मेयर रोशनी खलखो अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. बैठक में इन दुकानदारों को कोई ऐसा खाली जगह आवंटित करने पर चर्चा किया जायेगा, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो.

ये भी पढ़ें…

रांची में डाक विभाग शर्मसार: डाकिया निकला महा-लापरवाह, घर में छुपा रखे थे कई दस्तावेज

रांची के राज अस्पताल पर CM का हंटर: पैर फ्रैक्चर में मौत और 22 लाख बिल के आरोप पर बैठी हाई लेवल जांच