national
अंकित बालियान हत्याकांड में फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन के घरों की संपत्ति कुर्क
INT News4 October 2026 at 10:58 pm

शामली, 4 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने फरार शूटर आर्यन संधू, सत्यम कादयान और गोगी गैंग के सरगना राहुल उर्फ भोलू के घरों की संपत्ति कुर्क की। कार्रवाई के बाद पुलिस टीम जब्त सामान लेकर शामली लौट आई।