world
केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया, ‘इस देश के लिए क्यों महत्वपूर्ण है भारत?’
INT News13 August 2026 at 02:24 pm

नैरोबी, 13 अगस्त। केन्या में भारत के उच्चायुक्त आदर्श स्वाइका ने केन्या स्कूल ऑफ गवर्नमेंट (केएसजी) में ‘ वाई इंडिया मैटर्स फॉर केन्या ’ विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और काउंटी सरकारों के 120 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। केएसजी के पुस्तकालय में उन्होंने इंडिया कॉर्नर का भी उद्घाटन किया और भारतीय इतिहास, अर्थव्यवस्था एवं तकनीक के विकास को रेखांकित करतीं किताबें भेंट की।