समाचार · मध्य प्रदेश
राहुल गांधी पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:श्योपुर में जय स्तंभ पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता; केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
श्योपुर में मंगलवार रात दिल्ली में नीट पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ पर धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष की आवाज दबा रही है। उन्होंने राहुल गांधी के साथ हुई अभद्रता को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया और चेतावनी दी कि यदि ऐसी कार्रवाई बंद नहीं हुई तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। पुलिस बल रहा तैनात प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामभरत मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शन स्थल पर एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा।