Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

राहुल गांधी की हिरासत पर मऊगंज में कांग्रेस का धरना:कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जुटे; बोले- यह लोकतंत्र और संविधान पर हमला

INT News21 July 2026 at 10:16 pm

मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार रात 8:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित इस धरने में जिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने आरोप लगाया कि जवानों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे राहुल गांधी को पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताते हुए तीखा विरोध जताया। लाठीचार्ज और आंसू गैस की निंदा प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में युवाओं, विद्यार्थियों और महिलाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिलाल कोल समेत अन्य नेताओं ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।