समाचार · मध्य प्रदेश
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर बालाघाट में प्रदर्शन:शिक्षामंत्री और पीएम मोदी का इस्तीफा मांगा; हनुमान चौक पर फूंका टायर
दिल्ली में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बालाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम करीब 8:30 बजे जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य हनुमान चौक पर टायर जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट मामले को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के पास धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। देश में 'तख्तापलट' जैसे हालात का आरोप श्याम पंजवानी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पुलिस बल के दम पर विपक्ष और युवाओं की आवाज दबा रही है। उन्होंने देश के वर्तमान हालातों की तुलना पड़ोसी देशों में हुए तख्तापलट से करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस्तीफा देना चाहिए।