Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

श्योपुर में आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत:6 साल की बेटी झुलसी; मदनपुरा गांव के तालाब पर मछली पकड़ते समय हादसा

INT News4 July 2026 at 09:19 pm

श्योपुर जिले के बरगवां अंचल स्थित मदनपुरा गांव में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी 6 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। यह घटना उस समय हुई जब दोनों गांव के तालाब पर मछली पकड़ रहे थे। घायल बच्ची का जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में इलाज चल रहा है। अचानक बदले मौसम के बाद सीधे पिता-बेटी पर गिरी बिजली जानकारी के अनुसार, मदनपुरा निवासी अमर सिंह अपनी 6 साल की बेटी मनीषा के साथ शनिवार को तालाब पर गए थे। दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम खराब हुआ और कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे उन पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीषा गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया हादसे की भनक लगते ही ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर दौड़े और घायल मनीषा को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी श्यामवीर तोमर ने बताया कि पंचनामा कार्रवाई के बाद अमर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए कराहल अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशासन ने खराब मौसम में सतर्क रहने की दी सलाह क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और गाज गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि खराब मौसम, तेज आंधी और बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, तालाब, पेड़ और ऊंचे स्थानों के पास बिल्कुल न जाएं और तुरंत किसी सुरक्षित पक्के मकान में शरण लें।