Wednesday, 18 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

मध्य प्रदेश : नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में एनएचआरसी सख्त, डीजीपी और विदिशा एसपी को जारी किया नोटिस

INT News17 November 2026 at 10:24 pm

नई दिल्ली, 17 नवंबर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायत पर स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य पुलिस से तीन दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।